Kathua: ''PIA'' लिखे हवाई जहाज नुमा गुब्बारे से इलाके में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Sunday, Apr 12, 2026-04:10 PM (IST)

बिलावर/रामकोट (धनुज): जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के अंतर्गत आते सब-सेक्टर रामकोट में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमान से एक संदिग्ध गुब्बारा नीचे आ गिरा। जानकारी के अनुसार, तहसील रामकोट के लोअर राजवाल्टा क्षेत्र में एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा देखा गया, जिस पर "PIA" (Pakistan International Airlines) लिखा हुआ है।

गौरतलब है कि इलाके में कई ऐसे मामले सामने आए है जब इस तरह से PIA लिखे गुब्बारे पाए गए हैं। अकसर बॉडर के साथ लगते इलाकों में ऐसी घटनाएं देखी जाती हैं। पुलिस द्वारा आस-पास के इलाके की जांच कर रही है कि कहीं कोई गैरकानूनी सामान तो गुब्बारे के साथ नहीं उड़ कर आया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने व कोई भी संदिग्ध गति विधि देखे जाने पर पुलिस को जानकारी देने की अपील की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News