Jammu Kashmir बस स्टैंड पर अचानक मचा हड़कंप, हेरोइन सहित 4 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Saturday, Mar 28, 2026-11:20 AM (IST)

जम्मू (निश्चय) : बस स्टैंड पर पुलिस ने कश्मीर के 4 युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों को रोका। सूत्रों के अनुसार तलाशी दौरान उनके कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यासिब अयूब निवासी आनंतनाग, ओवेस मुस्तफा निवासी कुलगाम, शरम हुसैन व फराह हरूम निवासी श्रीनगर के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News