Students को मिलेगा फायदा, J&K के इस विश्वविद्यालय को LG ने दी सौगात
Wednesday, Aug 20, 2025-02:33 PM (IST)

गंदेरबल ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने गंदेरबल के तलमुल्ला स्थित कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर का दौरा किया और कुलपति प्रो. रवींद्र नाथ और गंदेरबल जिला प्रशासन के साथ प्रशासनिक ब्लॉक का औपचारिक उद्घाटन किया।
उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना एक बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना है क्योंकि जम्मू और कश्मीर तथा देश के अन्य हिस्सों से हजारों छात्र इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता विश्वविद्यालय को एक स्थायी परिसर में स्थापित करने के उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय कश्मीर, विशेषकर गांदरबल, के लोगों की एक धरोहर है और हमें इसे और सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा इस खूबसूरत विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर कुलपति की प्रशंसा की, जिन्होंने इस विश्वविद्यालय को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को आश्वासन दिया कि इस विश्वविद्यालय को और सुंदर बनाने के लिए आपको जो भी चाहिए, केंद्र सरकार उसके लिए आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विषयों में अध्ययनरत उन हजारों विद्यार्थियों को बधाई दी जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और स्थान की कमी के बावजूद इसमें अध्ययन किया है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हर आवश्यकता को पूरा करेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here