JKBOSE 10th Result Out : 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, पढ़ें किसने बाजी मारी
Tuesday, Apr 21, 2026-02:36 PM (IST)
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने जम्मू डिवीजन के 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 88.85% छात्र पास हुए हैं जिनमें से अधिकतर लड़कियां हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
जानकारी के अनुसार आज रिजल्ट घोषित किया गया है जिसके चलते लड़िकयां लड़कों से आगे निकल गई हैं। परिणाम में लड़कियों ने 90.42% के साथ लड़कों के 87.51% से बढ़त बना ली है। वहीं आर.एस. पुरा के पर्ल ने 99% स्कोर हासिल किए हैं। पर्ल को 10वीं कक्षा के रिजल्ट में 500 में से 496 अंक हासिल हुए हैं। इस बार का जम्मू डिवीजन का 10वीं कक्षा का रिजल्ट काफी शानदार रहा। रिजल्ट घोषित होने के बाद बच्चों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
