Jammu में देर रात तेज आंधी-तूफान का कहर, अगले 24 घंटों के लिए Alert जारी

Monday, May 11, 2026-11:03 AM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू संभाग में रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदल ली। रात करीब 11 : 15 बजे तेज हवाएं और आंधी चलनी शुरू हो गई, जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम, जबकि ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। 

बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी-तूफान ने कई लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण कई घरों के टीन-टप्पर उड़ गए।

आंधी-तूफान के कारण जम्मू और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम में घरों में रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News