10 दिनों में ही सुपरहिट हुई Jammu Srinagar Vande Bharat Express, बनाया रिकॉर्ड
Thursday, May 14, 2026-10:55 AM (IST)
जम्मू/श्रीनगर(अरुण): अपनी व्यवसायिक संचालन यात्रा शुरू होने के 11 दिनों के भीतर ही जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रैस सेवा ने केन्द्र शासित प्रदेश की दोनों राजधानियों के बीच 45 हजार से अधिक संख्या में यात्रियों को सुविधा प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि गत 2 मई को व्यवसायिक संचालन आरंभ होने के उपरांत 2 जोड़ी ट्रेनों वाली इस प्रीमियम सेवा में इसके संचालन के 10वें दिन यानि गत 11 मई तक दोनों दिशाओं में कुल 44 हजार 7 सौ 27 यात्रियों ने सफर किया जिससे यह जम्मू-कश्मीर की जीवनरेखा के तौर पर पहचान को मजबूती से स्थापित करने की ओर अग्रसर है।
20 कोच वाली जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रैस को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत 30 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह सेवा ऐतिहासिक 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना का हिस्सा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष 6 जून को किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
