Jammu में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 2 दिनों के लिए जारी हुआ Orange Alert

Friday, Aug 14, 2026-12:17 PM (IST)

जम्मू(रोशनी): बीते दो दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने जम्मू के लोगों को बड़ी राहत दी है। सुबह से शुरू हुई बारिश लगभग 10 बजे तक चली। इसके बाद बारिश रुक गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया। लगातार बढ़ते तापमान और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश के बाद काफी राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 17 और 18 अगस्त के लिए जम्मू में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके चलते जम्मू के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लोगों से अपील है कि अलर्ट के दिनों में निचले इलाकों और नालों के पास जाने से बचें और मौसम की अपडेट पर नजर रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News