Jammu News : रेलवे प्रशासन ने जारी की एडवायजरी, नहीं माने निर्देश तो होगी सख्त कार्रवाई

Monday, May 18, 2026-12:37 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू रेलवे संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी संवेदनशील स्थानों के लिए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने न्यूज़ पोर्टल, यूट्यूब चैनल, आम नागरिक आदि सभी के लिए एक एडवायजरी की है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर और उससे सटे रेलवे क्षेत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने एक एडवायजरी की है। इस एडवायजरी के तहत जम्मू रेलवे संभाग के अंतर्गत आने वाले रेलवे बुनियादी ढांचे (रेलवे स्टेशन, पटरियां, पुल आदि) और अन्य संवेदनशील रेलवे परिसरों की सुरक्षा के मद्देनजर वहां किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी या फिल्मांकन करने पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चाहे कोई न्यूज पोर्टल हो या कोई यूट्यूब चैनल या फिर कोई आम नागरिक कोई भी रेलवे अधिकारियों की बिना इजाजत लिए रेलवे परिसरों की शूटिंग आदि नहीं कर सकता। यदि किसी व्यक्ति विशेष को किसी भी प्रकार की शूटिंग, फिल्मिंग या रील आदि बनानी है तो पहले उसे जम्मू रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) की इजाजत लेनी पड़ेगी। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो शूटिंग करने वाले व्यक्ति विशेष पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News