Jammu: पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुआ नशे का नेटवर्क... आरोपी गिरफ्तार

Sunday, Feb 15, 2026-01:03 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :   नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम में जम्मू (ग्रामीण) पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस पोस्ट पौनीचक की टीम ने सामान्य गश्त के दौरान उदेयवाला क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है।

पुलिस टीम जब उदेयवाला के नगर निगम डंप यार्ड के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान केशव संब्याल पुत्र अशोक सिंह संब्याल, मूल निवासी गांव रंग, तहसील एवं जिला रामनगर, वर्तमान में आनंद नगर, तलाब तिल्लो, जम्मू के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लगभग 40 ग्राम चारस जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया।

इस मामले में एफआईआर नंबर 37/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना दोमाना में दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस इस नशीले पदार्थ के स्रोत और वितरण नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। जम्मू पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने का संकल्प लिया है। यह सफलता ड्रग तस्करों के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News