नशा तस्करों की अब नहीं खैर! Jammu में पुलिस ने बिछाया जाल, गिरफ्तार

Saturday, Feb 07, 2026-05:58 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू के दोमाना इलाके में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस स्टेशन दोमाना की टीम ने सूचना के आधार पर सतर्कता बरतते हुए एक नशा तस्कर को दबोच लिया है। आरोपी के पास से लगभग 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जो नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक खतरनाक मात्रा है।

इस कार्रवाई में SDPO दोमाना और थाना प्रभारी खुद मौके पर मौजूद रहे और ऑपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार चल रहा है, ताकि युवाओं को इस खतरनाक नशे से दूर रखा जा सके। दोमाना पुलिस की इस कामयाबी से इलाके में नशा तस्करों पर दबाव बढ़ा है और स्थानीय लोग इसे सराह रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News