J&K: नशे के नेटवर्क पर कानून का हथौड़ा, लाखों की संपत्ति जब्त

Thursday, Feb 05, 2026-08:17 PM (IST)

राजौरी (अमीश): राजौरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत एक आरोपी की करीब ₹20.37 लाख की अचल संपत्ति को अटैच किया है।

पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति नाहिद चौधरी पुत्र मोहम्मद शफी, निवासी रामपुर तलवल (पीर कंजू), तहसील एवं जिला राजौरी की है। अटैच की गई संपत्ति में आरोपी का एक मंजिला रिहायशी मकान शामिल है, जिसकी कुल कीमत ₹20,37,970 आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन राजौरी द्वारा NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई। संबंधित आरोपी को FIR नंबर 605/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22 एवं 29 में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

राजौरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रग तस्करी के खिलाफ उसका सख्त अभियान जारी रहेगा और नशे से जुड़े अपराधों में शामिल लोगों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को भी अटैच किया जाएगा। पुलिस ने दोहराया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसी कड़ी कानूनी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News