Jammu Police का सख्त Action, मौके पर पकड़े 8 जुआरी

Monday, Jul 28, 2025-04:29 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना आर.एस.पुरा के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह परिहार के नेतृत्व में, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार की सहायता से थाना आर.एस.पुरा क्षेत्र में गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार आर.एस.पुरा क्षेत्र के थाना आर.एस.पुरा के वार्ड संख्या 10 में जुआरियों के बारे में सूचना मिली। इस पर पुलिस टीमों ने उक्त स्थान पर छापा मारा और आरोपियों से 16,500 की राशि और ताश के पत्तों की 2 गड्डियों के साथ 8 जुआरियों को पकड़ा है। आरोपियों को जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए, जेएमआईसी आर.एस. पुरा के समक्ष पेश किया गया।

काबू किए गए आरोपियों की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र साईं दास, शमशेर सिंह पुत्र देविंदर सिंह दोनों निवासी वार्ड संख्या 10 आर.एस. पुरा, हरमीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी वार्ड संख्या 8 आर.एस. पुरा, मोहित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड संख्या 9 आर.एस. पुरा, तिलक राज पुत्र देस राज निवासी वार्ड संख्या 9 आर.एस. पुरा, मोहम्मद असलम पुत्र खजर मोहम्मद, वेद राज पुत्र गोपाल दास दोनों निवासी ताहल खड़िका जम्मू, शमी पुत्र बशीर मसीह निवासी वार्ड संख्या 10 आर.एस. पुरा के रूप में हुई है।

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आम जनता ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है। समुदाय के सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपने आस-पड़ोस में होने वाले अपराधों की जानकारी स्थानीय पुलिस इकाइयों के साथ साझा करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News