New Year Eve युवक को हंगामा करना पड़ा भारी, Jammu Police ने लिया ये सख्त एक्शन

Thursday, Jan 01, 2026-02:21 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह) : जम्मू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एक अहम आदेश में, पुलिस पोस्ट जौरियां की जम्मू पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा करने के मामले में एक आरोपी को दोषी ठहराया है।

आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी जाध, तहसील जौरियां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को आरोपी पुलिस पोस्ट जौरियां के अधिकार क्षेत्र में एक सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में उपद्रव करता पाया गया। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय जेएमआईसी अखनूर में पेश किया गया।

31 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय ने धारा 355 BNS के तहत सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आरोपी को 01 जनवरी 2026 से 07 जनवरी 2026 तक अखनूर कोर्ट परिसर में 07 दिन का सामुदायिक सेवा दंड सुनाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News