Jammu News: बेखोफ चोरों का आतंक, बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

Monday, May 20, 2024-04:00 PM (IST)

जम्मू : जम्मू में बेखौफ चोर और अपराधी दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बता रहे हैं। गांधी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में एक बुजुर्ग महिला से अज्ञात लुटेरों ने सोने के गहने लूट लिए और फरार हो गए। महिला ने बताया कि वह नानक नगर क्षेत्र से गुजर रही थी, इस दौरान 3 अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोका और  उसके गहने छीन लिए। जिसके बाद वे गहनों को लिफाफे में डाल कर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद महिला द्वारा शोर मचाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला। कैमरे में ठगों के चेहरे कैद हो गए हैं। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये भी पढे़ं: Baramulla Elections:हाजिन बांदीपोरा में महिलाओं के लिए विशेष प्रकार के केंद्र स्थापित


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News