Jammu की लापता विवाहिता का सामान चिनाब दरिया किनारे मिला, पुलिस ने तेज की तलाश

Saturday, Nov 07, 2026-10:41 AM (IST)

जम्मू(निश्चय): जानीपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता विवाहिता का सामान बैग, चप्पल और मोबाइल फोन अखनूर चिनाब दरिया के पास से मिला है। महिला के पुल से कूद कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष व उसके पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने बताया कि वह हाईकोर्ट रोड में रहते हैं। पांच वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी रमा देवी का विवाह जानीपुर निवासी युवक से किया था, जो मकेनिक का काम करता है। उनका आरोप था कि बच्चा न होने के कारण उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था, जिसके चलते उन्होंने पहले भी हाईकोर्ट पुलिस पोस्ट में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस के सामने समझौता होने के बाद वह फिर से अपने ससुराल में चली गई थी। उनका कहना था कि अब जाने उसके साथ क्या हुआ है जिसके चलते वह अपने ससुराल से चली गई।

रमा के भाई अनिल के अनुसार उसके पति ने गत दिवस उन्हें सुनाया कि रमा देवी ने अपने पति को वीडियो काल करके सुनाया है कि वह अखनूर में दरिया में कूद कर आत्महत्या करने लगी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने रमा के फोन पर कॉल की, जो पुलिस वालों ने उठाई और बताया कि उसका सामान पर्स, चप्पल व मोबाइल फोन अखनूर से बरामद हुआ है। इतनी बात सुन कर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अखनूर पहुंचे परन्तु उनकी बहन का पति वहां देर शाम को पहुंचे। फिल्हाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है, परिजनों ने शुक्रवार देर शाम को जानीपुर थाने के बाद एकत्रित होकर पुलिस से जांच की मांग की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News