Jammu Kashmir में 4 दिनों तक लगातार बारिश और बर्फबारी! Weather को लेकर आया नया Update
Monday, Feb 24, 2025-11:05 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में 25 फरवरी से अधिकतर स्थानों पर 4 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात होने के आसार हैं। यहां स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में सोमवार तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने, 25 फरवरी से महीने के अंत तक आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा हिमपात होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, किए गए ये सुरक्षा प्रबंध
श्रीनगर में शनिवार देर रात न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सैल्सियस, गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में शून्य से 5.6 डिग्री सैल्सियस, पहलगाम के पर्यटन रिसॉर्ट में शून्य से 4.3 डिग्री सैल्सियस और काजीगुंड में शून्य से 0.6 डिग्री सैल्सियस कम दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग में शनिवार को अधिकतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी देखी गई, जिसमें श्रीनगर में सबसे अधिक 15.2 डिग्री सैल्सियस, पहलगाम में 11.0 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा में 15.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू संभाग में रात के तापमान में भी मामूली गिरावट देखी गई, जिसमें भद्रवाह में 1.2 डिग्री सैल्सियस, बनिहाल में 3.2 डिग्री सैल्सियस, जम्मू में 9.2 डिग्री सैल्सियस और बटोटे में रात भर 5.1 डिग्री सैल्सियस रहा। इसी तरह पिछले दिन जम्मू में दिन का तापमान 23.5 डिग्री सैल्सियस, कठुआ में 22.8 डिग्री सैल्सियस, बटोटे में 15.4 डिग्री सैल्सियस और कटड़ा में 21.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here