बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में कैसे करें बचाव, सुरक्षाबलों ने दी जानकारी
Wednesday, Jun 17, 2026-01:16 PM (IST)
जम्मू(रोशनी): बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए भारतीय सेना, NDRF और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सुरक्षित भविष्य की तैयारी को लेकर लोगों को जागरूक करना रहा।
शिविर में विशेषज्ञों ने बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने के तरीकों, प्राथमिक उपचार और राहत कार्यों की जानकारी दी। NDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का लाइव डेमो भी दिखाया। भारतीय सेना के जवानों ने आपदा के समय त्वरित रेस्क्यू और राहत वितरण की प्रक्रिया समझाई।
स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को मौसम पूर्वानुमान, अलर्ट सिस्टम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी जागरूकता से ही हम आपदा के नुकसान को कम कर सकते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए।
यह पहल जन सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को आपदा के लिए तैयार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
