जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए इन सीटों पर होगी आर-पार की लड़ाई

Thursday, Sep 19, 2024-10:05 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अब दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों ने आर-पार की सियासी लड़ाई के लिए कमर कस ली है।

दूसरे चरण में जम्मू संभाग की 11 और कश्मीर संभाग में 15 सीटों के लिए 25 सितम्बर को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई अन्य नेता प्रचार के लिए पहुंचेंगे। वहीं कांग्रेस के नेताओं में राहुल गांधी, सचिन पायलट समेत अन्य कई नेता प्रचार की बागडोर संभालेंगे।

यह भी पढ़ें :  J&K Elections : दूसरे चरण के 238 उम्मीदवारों में से कितने हैं करोड़पति ? जानें सब की कुंडली

दूसरे चरण में जम्मू संभाग में इन 11 सीटों पर होगा मतदान

1. श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट

2. रियासी

3. गुलाबगढ़

4. कालाकोट सुंदरबनी

5. नौशहरा

6. राजौरी

7. बुधल

8. थन्नामंडी

9. सूरनकोट

10. पुंछ हवेली

11. मेंढर

 

दूसरे चरण में कश्मीर की इन ​​15 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव

1. कंगन

2. गांदरबल

3. हजरतबल

4. खानयार

5. हब्बाकदल

6. लाल चौक

7. चानपोरा

8. जदीबल

9. ईदगाह

10. सैंटल शालटेंग

11. बडगाम

12. वीरवाह

13. खान साहिब

14. चरार ए शरीफ

15. चाडूरा


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News