जम्मू का गैंगस्टर पंजाब से गिरफ्तार, इस ह/त्याकांड में था शामिल

5/4/2024 1:39:31 PM

जम्मू: क्राइम ब्रांच पंजाब ने जम्मू के नामी गैंगस्टर रॉयल सिंह को कपूरथला मार्ग से 800 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर Breaking: सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, हथियार और गोला बारूद भी बरामद

गौरतलब है कि रॉयल सिंह की संलिप्तता मोहाली में हुई जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन की हत्या में भी सामने आई थी। रॉयल सिंह जम्मू शहर के दलपत्तियां मोहल्ले का रहने वाला है। वर्ष 2022 में अमनदीप हत्या कांड मामले में वह जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उस पर पी.एस.ए. भी लगाया गया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो रॉयल सिंह पंजाब के दोआबा में सक्रिय था। जिसकी जानकारी मिलते ही क्राईम ब्रांच पंजाब की टीम ने छापेमारी की। आरोपी रॉयल सिंह ने भागने का प्रयास किया परन्तु पंजाब पुलिस ने उसे काबू कर लिया।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News