Jammu: बिरयानी विवाद के आरोपी गिरफ्तार... टोका मार युवक को किया था लहूलुहान, अब... सलाखों के पीछे

Saturday, Feb 21, 2026-06:27 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  कल जम्मू के बस स्टैंड पर बिरयानी की कम मात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें ढाबा मालिक और उसके साथियों ने ग्राहक के सिर पर टोके से हमला कर दिया। घायल युवक को पांच टांके लगे। कुछ आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। इस केस में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जबकि तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

पीड़ित अनिल कुमार के बताया कि वे बस स्टैंड पर एक साथी के साथ बुधवार रात करीब एक बजे दुकान पर बिरयानी खाने गए थे। दुकानदार ने उनसे 100 रुपए में कम मात्रा में बिरयानी दी। पूछने पर ढाबा मालिक कुकी निवासी कबीर बस्ती बहस करने लगा। इस बीच उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। बीच बचाव में आकर पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस के जाने के बाद कुकी ने अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

आरोपियों ने लुधियाना जाने वाली बस में बैठे अनिल को बस से उतारकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान सिर पर टोके से चार से पांच वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झड़प के दौरान अनिल ने एक हमलावर को पकड़े रखा और पुलिस के हवाला कर दिया। इस प्रकार बस स्टैंड इलाके में बुधवार रात करीब एक बजे बिरयानी की मात्रा कम होने पर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। 

PunjabKesari

क्या है  पूरा मामला

पीड़ित अनिल कुमार के बताया कि वे बस स्टैंड पर एक साथी के साथ बुधवार रात करीब एक बजे दुकान पर बिरयानी खाने गए थे। दुकानदार ने उनसे 100 रुपए में कम मात्रा में बिरयानी दी। पूछने पर ढाबा मालिक कुकी निवासी कबीर बस्ती बहस करने लगा। इस बीच उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। बीच बचाव में आकर पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस के जाने के बाद कुकी ने अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

आरोपियों ने लुधियाना जाने वाली बस में बैठे अनिल को बस से उतारकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान सिर पर टोके से चार से पांच वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झड़प के दौरान अनिल ने एक हमलावर को पकड़े रखा और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड एसएचओ इंद्रवाल और उनकी टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को जीएमसी पहुंचाया जहां सिर में पांच टांके लगाने पड़े। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने तीन अन्य युवकों की पहचान बताई जो कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया है। अनिल ने बताया कि वह नगरोटा में झूला लगाने गए थे और वहां से लौटकर पंजाब जाना था।

आरोपियों में ये शामिल

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में कुकी, गुलफाम और पवन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें न्यायालय में भी परेश किया है। पुलिस ने तेजधार हथियार जिसमें तलवार, टोका व कार बरामद की है। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News