J&K: भारी बारिश-बर्फबारी के चलते मुगल रोड बंद, यातायात ठप
Tuesday, Mar 31, 2026-11:15 AM (IST)
पुंछ (धनुज): पीर गली क्षेत्र में रातभर हुई भारी बारिश और बर्फबारी के चलते मुगल रोड को एहतियातन बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार खराब मौसम और फिसलन भरे हालात को देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
एसएसपी ट्रैफिक (ग्रामीण) ने बताया कि सड़क को सुरक्षित बनाने के बाद ही इसे दोबारा खोलने का निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने से पहले अपडेट जरूर लें। फिलहाल संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति सामान्य होने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
