J&K: खुल गया या अभी तक बंद है मुख्य राज मार्ग, जानें NH-44 पर ताजा Update
Friday, Jul 24, 2026-03:02 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर में जम्मू/श्रीनगर नेशनल हाईवे को लेकर नई अपडेट सामने आई है। लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन्स) के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर गाड़ियों की आवाजाही अभी भी बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि जब तक सड़क को सुरक्षित और ट्रैफ़िक के लिए साफ घोषित न कर दिया जाए, तब तक यात्रा न करें, क्योंकि और भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और सड़क की स्थिति के बारे में ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज या TCU से जानकारी लें।

• TCU जम्मू (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103)
• श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103)
• रामबन (9419993745, 1800-180-7043)
• उधमपुर (8491928625)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
