J&K: सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को मिली बड़ी सफलता, हथियार-गोला-बारूद बरामद

Saturday, Feb 21, 2026-10:20 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील के हाड़ी बुड्डा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक प्राकृतिक ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान वहां से हथियार, गोला-बारूद और अन्य रसद सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, हाड़ी बुड्डा के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक प्राकृतिक गुफा जैसे बने ठिकाने से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ। माना जा रहा है कि यह सामग्री उग्रवादी गतिविधियों के लिए जमा की गई थी।

PunjabKesari

अधिकारियों का कहना है कि बरामदगी से संकेत मिलता है कि इस जगह का इस्तेमाल अस्थायी ठिकाने और सामान रखने के लिए किया जा रहा था। सभी बरामद सामान को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद हथियारों के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में गश्त और तलाशी अभियान भी बढ़ा दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News