Amarnath Yatra पर जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, इस वजह से Cancel हो सकती है यात्रा

Thursday, Mar 27, 2025-10:20 AM (IST)

जम्मू: मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी तीर्थस्थल की पवित्र यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पक्ष में ‘अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र’ (सी.एच.सी.) जारी करने के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों को नामित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वे इस पवित्र यात्रा पर जाने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के पक्ष में इन सी.एच.सी. को जारी करने के लिए संबंधित राज्यों द्वारा नामित डॉक्टरों के साथ संवेदीकरण सत्र आयोजित करें। उन्होंने कहा कि अयोग्य पाए गए लोगों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी न करें, क्योंकि इससे तीर्थयात्रा के दौरान उनके जीवन को काफी खतरा हो सकता है। ऐसे में अगर आपका भी अमरनाथ यात्रा करने का मन है और आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो आपका जाना कैंसल भी हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः Navratri 2025 Special : माता वैष्णो देवी जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, बिना परेशानी के होंगे दर्शन

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एस.ए.एस.बी.) के सी.ई.ओ. व उप-राज्यपाल के प्रधान सचिव, डॉ. मंदीप कुमार भंडारी ने कहा कि अतीत में डॉक्टरों ने यात्रा में भाग लेने के लिए सह-रुग्णताओं सहित अयोग्य तीर्थयात्रियों को सी.एच.सी. जारी किए थे, जिसके परिणामस्वरूप दुखद परिणाम हुए।

बैठक में राज्यों को 5 अप्रैल, 2025 तक श्राइन बोर्ड को नामित डॉक्टरों की अपनी सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले निर्बाध समन्वय की सुविधा मिल सके। यात्रा, 2025 के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल, 2025 को बैंकों के माध्यम से शुरू होगा, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त डी.डी.जी. और निदेशक (ई.एम.आर.) ने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान सहायता के लिए मंत्रालय द्वारा यू.टी. में रोटेशन के आधार पर लगभग 1415 डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News