Katra रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत ! अब...सफर बना और भी आसान, पढ़ें...
Friday, Mar 06, 2026-05:30 PM (IST)
कटरा ( अमित शर्मा ) : जम्मू-कश्मीर के कटड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीसरा एस्केलेटर (Escalator) शुरू कर दिया है। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो भारी सामान के साथ यात्रा करते हैं।
अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल कम करना पड़ेगा और वे आसानी से एस्केलेटर की मदद से ऊपर-नीचे आ-जा सकेंगे। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए भी स्टेशन पर आवाजाही पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए जम्मू रेलवे के DRM विवेक कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन पर सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। तीसरे एस्केलेटर के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन पर अधिक सुविधा और आराम मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
