LoC पर जश्न-ए-आजादी जैसा माहौल: भारत की जीत पर आतिशबाजी से नहाया Poonch

Monday, Feb 16, 2026-11:59 AM (IST)

पुंछ ( धनुज  शर्मा ) :  कल भारत-पाक के बीच हुए टी-20 मैच में भारत की जीत पर पुरे देश में जश्त मानया जा रहा है। अगर हम जम्मू और कश्मीर की बात करें तो यहां भी लोगों का उत्साह कम नहीं है। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 क्रिकेट विश्वकप में श्रीलंका के कोलंबो में पाकिस्तानी टीम पर शानदार जीत का युवाओं ने जोरदार जश्न मनाया। 

देर रात मैच समाप्त होते ही कई युवा हाथों में तिरंगा थामे सड़क पर निकल आए और भारत माता की जय के जय घोष लगाते हुए जम कर आतिशबाजी करने लगे। वहीं इस अवसर पर पुलिस की तरफ से किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

PunjabKesari

PunjabKesari

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News