श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए जरूरी खबर ! Vistadome Special Train का बदला रूट
Monday, Jun 29, 2026-08:02 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : यात्रियों की जानकारी के लिए सूचित किया जाता है कि ट्रेन संख्या 04688/04687 विस्टाडोम स्पेशल 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक या अगले आदेश तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा की जगह बनिहाल तक चलेगी। यह ट्रेन अब केवल बनिहाल से बडगाम के बीच चलेगी। पहले यह ट्रेन बडगाम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक जाती थी, लेकिन अब अस्थायी रूप से कटरा तक नहीं जाएगी।
यात्री ट्रेन का सही समय जानने के लिए रेलवे वेबसाइट, NTES ऐप देखें या 139 पर कॉल करें। असुविधा के लिए खेद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
