इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! Social Media Account पर लगा Ban
Tuesday, May 12, 2026-10:47 AM (IST)
जम्मू(रितेश) : इल्तिजा मुफ्ती का सोशल मीडिया (पूर्व ट्विटर) अकाउंट सोमवार को भारत में रोक दिया गया। प्लेटफॉर्म पर अकाउंट खोलने पर संदेश दिखाई दिया कि यह अकाउंट ‘कानूनी मांग’ के जवाब में भारत में विथहैल्ड किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्यूपिल डैमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
पी.डी.पी. ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि इल्तिजा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर से जुड़े अहम मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज उठाती रही हैं और उनका अकाउंट रोका जाना लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने जैसा है। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है तथा ‘आवाजों को दबाने से मुद्दे खत्म नहीं होंगे।’
पार्टी ने अपने बयान में सोशल मीडिया के मालिक एलन मस्क को भी टैग किया। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट को किस कानूनी आदेश के तहत रोका गया और किस एजैंसी ने यह मांग की। देर शाम तक न तो सोशल मीडिया की ओर से और न ही सरकारी एजैंसियों की तरफ से कोई विस्तृत जानकारी जारी की गई।
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है। पी.डी.पी. समर्थकों ने इसे राजनीतिक तौर पर चिंताजनक बताया, जबकि कई लोगों ने अकाउंट रोकने के कानूनी आधार को सार्वजनिक करने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
