Bandipora में खौफनाक मंजर, टेंट धोते वक्त हादसा, मची अफरा-तफरी

Friday, May 08, 2026-04:06 PM (IST)

बांदीपोरा ( मीर आफताब ) :  शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में झेलम नदी में फिसलने के बाद दो लोगों के डूबने की आशंका है, जबकि एक अन्य को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब हुई जब तीनों नदी के किनारे अपने टेंट धो रहे थे। उन्होंने कहा कि उनमें से एक गलती से नदी में फिसल गया, जबकि दो अन्य उसे बचाने की कोशिश में पानी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव में बह गए।

उन्होंने कहा, "स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बचा लिया और उसे पास के एक हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं।" पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स सहित बचाव टीमों ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News