Poonch में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, 1 घायल

6/15/2024 4:07:34 PM

पुंछ ( धनुज शर्मा ) : शुक्रवार देर रात पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैन्च गांव में भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार इसमें एक व्यक्ति के बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी भैन्च के तौर पर हुई है। घटना का पता चलने पर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठे हुए और घायल व्यक्ति को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

ये भी पढ़ेंः  J&K: आतंकी हमलों के बाद पर्यटकों की संख्या में आई कमी, अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षाबल Alert

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा शुक्रवार देर रात उस समय पेश आया जब मोहम्मद अरशद अपने निजी वाहन पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। वहीं जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव भैन्च पहुंचा तो वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं हादसे के दौरान धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को वाहन से निकाल उपचार हेतु नगर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार शुरू किया गया। वहीं हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News