Amarnath Yatra : श्रीनगर से पहलगाम पहुंची पवित्र छड़ी, हुआ भूमि पूजन

Monday, Jul 22, 2024-11:08 AM (IST)

श्रीनगर/जम्मू: पहलगाम में रविवार को ‘आषाढ़ पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी यात्रा का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आज भूमि पूजन, नवग्रह पूजन, पवित्र छड़ी पूजन और ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। ये अनुष्ठान छड़ी यात्रा के लिए शुरूआत का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Breaking : आर्मी पोस्ट पर Terrorist Attack, एक आतंकी ढेर

मुख्य मार्ग छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ की वार्षिक यात्रा से पहले महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। शंख की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में साधु, तीर्थयात्री और मातंर्ड के कई कश्मीरी पंडित परिवारों ने पूजन में भाग लिया। पूजन के बाद हवन भी किया गया।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा : बम-बम भोले के जयकारे लगाते इतने लाख श्रद्धालुओं के लिए दर्शन

इससे पहले छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से सुबह 6.50 बजे पहलगाम के लिए रवाना हुई। जिला प्रशासन अनंतनाग के नेतृत्व में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, एस.डी.एम. बिजबहेड़ा ने उनका स्वागत किया और पहलगाम तक छड़ी मुबारक का साथ दिया।

यह भी पढ़ें :  कानून की धज्जियां उड़ा रहा था तस्कर, जम्मू पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

महंत छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोग अपनी जाति, पंथ या धर्म के बावजूद इस वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए देश और विदेशों से यहां आते हैं। वहीं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर मार्तंड अनंतनाग में भी प्रार्थना की गई। महंत दीपेंद्र गिरि ने पहलगाम में इन महत्वपूर्ण अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद अपनी संतुष्टि व्यक्त की और आयोजन की व्यवस्था करने के लिए राज्य प्रशासन को धन्यवाद दिया। बताते चलें कि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2004 में महंत दीपेंद्र गिरि द्वारा स्थापित द टू्र ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया था।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News