बाढ़ के हालातों के बीच Jammu Kashmir में छुट्टी का ऐलान, School, College सहित बंद रहेंगे ये संस्थान

Tuesday, Aug 26, 2025-07:01 PM (IST)

जम्मू (उदय, तनवरी सिंह): जम्मू कश्मीर में खराब मौसम और बाढ़ के बने हालातों के बीच अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और कालेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसी के साथ साथ ही यूनिवर्सिटी, ट्रेनिंग सेंटर और कोचिंग सैंटर में छुट्टी की ऐलान किया गया है। 

ये छुट्टी कल यानी 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को रहेगी। भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते लोगों से ये भी अपील की गई है कि घरों से बाहर न निकले। नदी, नालो और दरिया के पास न जाएं। क्योंकि अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं वहीं मौसम विभाग ने 30 तारिख तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। 

इस छुट्टी के दौरान आवश्यक विभागों और सेवाओं (जैसे स्वास्थ्य, आपातकालीन प्रतिक्रिया, उपयोगिताएं, कानून और व्यवस्था, आदि) को छोड़कर सभी सरकारी और निजी कार्यालय भी बंद रहेंगे। सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को अनुपालन सुनिश्चित करने और अपने संबंधित हितधारकों को जल्द से जल्द यह जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया जाता है।

आपको बता दें कि, भारी बारिश और खराब मौसम ने तबाही मचाही हुई है। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूसख्लन हो गया, जिसमें कईयों की जान चली गई। वहीं  लगातार भारी बारिश के चलते तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक बढ़ गया है। पानी इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि नदी के ऊपर बने सभी पुलों को छूने लगा है। इस दौरान एशिया रोड से भगवती नगर जाने वाले फोर्थ ब्रिज का किनारा गिर गया है। किनारा गिरने से ब्रिज पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इस हादसे के दौरान ब्रिज के ऊपर से जा रहे वाहन इस गड्ढे में गिर गए। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News