Javed-Shabana के घर खूब बिखरे होली के रंग, सैलिब्रेशन पार्टी में पहुंचे कई Bollywood सितारे

3/25/2024 6:44:51 PM

जम्मू-कश्मीरः पूरे देश में होली का त्योहार बड़ी धूनधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों  में भी होली  को लेकर काफी चाव देखा गया। कई सितारों ने होली को सैलिब्रेट करने के लिए अपने घरों में ही पार्टियों का बंदोबस्त कर रखा था। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर ने मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार के लिए होली की पार्टी रखी।

PunjabKesari

इस पार्टी के दौरान शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाते हुए नजर। हर साल की तरह इस साल भी होली की पार्टी शबाना और जावेद की होली पार्टी में कई मशहूर सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी से जुड़ीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

इस पार्टी में कई बोलीबुड सितारों ने शिरकत कर शबाना आजमी और जावेद अख्तर की पार्टी को  चार चांद लगाए। दीया मिर्जा अपने बेटे अव्यान आजाद को गोद को गोद में लिए हुए नजर आईं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः- Life Style: जम्मू-कश्मीर की युवतियों में बढ़ रहा फैशन डिजाइनर बनने का क्रेज

शबाना आजमी के घर पार्टी में दिव्या दत्ता भी नजर आईं, इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। जावेद के बेटे फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर और उनकी बहन अनुषा के साथ नजर आए।
 

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News