उत्तरी कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर, सड़क बंद... 38 गाड़ियां रेस्क्यू
Saturday, Apr 04, 2026-03:01 PM (IST)
बांदीपोरा (मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर में बारी बर्फबारी के कारण रोड़ बंद हो गए है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बांदीपोर-गुरेज में भारी बर्फबारी को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर रात भर चले एक ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने फंसी हुई 38 गाड़ियों को बचाया। भारी बर्फबारी के कारण यह सड़क अभी भी बंद है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा चलाया गया था। राजदान दर्रे के पास ताजा बर्फ जमा होने के कारण कई गाड़ियां फंस गई थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है, जबकि सड़क के उस हिस्से को साफ करने का काम जारी है। पिछले कुछ दिनों से गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और एहतियात के तौर पर 85 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर आवाजाही रोक दी है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक इस इलाके में लगातार बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
