बेमौसमी बारिश का कहर, भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से एक घायल

4/29/2024 3:27:18 PM

पुंछ: जिले में पिछले कई दिनों से जारी बेमौसमी बरसात लोगों के लिए आफत बनकर आई है। जहां भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें प्रभावित हो गई हैं, वहीं कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। दूसरी तरफ आज पुंछ जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बांडी चेचियां में भूस्खलन हो जाने से उसके नीचे दब जाने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद ताज पुत्र फयाज मोहम्मद निवासी बांडी चेचियां के रूप में हुई है घायल की हालत खातरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News