Jammu kashmir में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश का Alert, लोगों को जारी हुई Warning

Monday, Jun 23, 2025-11:53 AM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है जिसके चलते 21 जून देर रात और 22 जून को सुबह जम्मू संभाग व आसपास के इलाकों में बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। इसके साथ ही जम्मू संभाग के कई इलाकों के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

PunjabKesari

वहीं आने वाले दिनों में खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में यैलो-ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने 23 और 24 जून को जम्मू संभाग में यैलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 जून को खराब मौसम देखते हुए जम्मू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जम्मू में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने, बादल गरजने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

PunjabKesari

इस दौरान विभाग ने कई संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, पत्थर गिरने, मिट्टी धंसने व अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई है। रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। आसमान में काले घने बादल छाए रहे। काली घटा के कारण दिन के समय भी लोगों को वाहनों की लाइटें ऑन करके जाते देखा गया। बारिश के चलते हर किसी को यही लग रहा था कि अब बारिश का सिलसिला दिन भर जारी रहेगा लेकिन 11 बजे तक बारिश रुक गई और जम्मू में मौसम सामान्य हो गया। इसके बाद देर रात तक मौसम सामान्य रहा।

श्रीनगर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी बढ़ौतरी दर्ज

बीते दो दिनों से जहां जम्मू संभाग में मौसम सुहावना चल रहा है वहीं कश्मीर संभाग में जोरों की गर्मी पड़ रही है। जहां जम्मू के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है वही श्रीनगर के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। रविवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पूरे 3.8 डिग्री अधिक 33 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह काजीगुंड के तापमान में भी 4 डिग्री बढ़ौतरी दर्ज की गई। गुलमर्ग का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 30 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में 7.6 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई जिसके चलते तापमान 23.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। पहलगाम का तापमान 8.2 डिग्री अधिक के साथ 17.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। गुलमर्ग के न्यूनतम तापमान में भी पूरे 5 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई जिसके चलते तापमान 15.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News