Jammu Kashmir में दिल दहला देने वाला मंजर, चपेट में आए कई आशियाने

Friday, Feb 06, 2026-11:54 AM (IST)

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :  कल श्रीनगर के चट्टबल इलाके में बड़ी आगजनी की घटना सामने आई जिसमें 10 रिहायशी घर जल कर खार हो गए। आज भी ऐसी ही एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। श्रीनगर के सैयदपोरा नौहट्टा इलाके में भीषण आग लगने से कई रिहायशी घर जल गए हैं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने से कई घरों को नुकसान हुआ है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और पुलिसकर्मी मौके पर हैं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया है।

उन्होंने बताया कि आग को और फैलने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है, जबकि नुकसान का पता लगाने के लिए क्षतिग्रस्त घरों का आकलन किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News