बरसात से पहले एक्टिव हुआ स्वास्थ्य विभाग, बीमारियों से बचने के दिए ये Tips

Friday, Jul 26, 2024-11:25 AM (IST)

सांबा(अजय): सांबा जिला के एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल में अस्पताल स्टाफ ने स्थानीय समुदाय को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा : 4.28 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, आज इतने हजार तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ रवाना

अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर राजीव मेंगी ने बताया कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां खासकर मानसून के मौसम में तेजी से फैलती हैं। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को बताया कि अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें और सफाई का विशेष ध्यान रखें। ई.एन.टी. के डॉ. शकील अहमद ने भी विभिन्न जागरूकता सत्रों का आयोजन किया, जिसमें पोस्टर और पर्चों के माध्यम से जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण जैसे बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द आदि को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

यह भी पढ़ें :  Kargil Vijay Diwas 2024 : 25वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को याद कर रहा देश, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

इस अभियान में अस्पताल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और मच्छरों से बचाव के अन्य उपायों की जानकारी भी दी। एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल की इस पहल का उद्देश्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय समुदाय को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखना है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News