पुंछ में ‘हर घर तिरंगा’ की गूंज, LoC के पास छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Thursday, Aug 13, 2026-03:26 PM (IST)

पुंछ ( धनुज ) :   हर घर तिरंगा अभियान के अंतरगत वीरवार को पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम स्कूल हाई स्कूल दिगवार मलदयालां की तरफ से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल के साथ ही क्षेत्र के अन्य स्कूलों के विधार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। तिरंगा रैली की अध्यक्षता दर्शन भारती एवं स्कूल के हैड मास्टर ने की, जबकि जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन इसके मुख्यातिथि रहें और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिसके उपरांत यह तिरंगा रैली जिसमें देश की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने को दर्शाने के लिए 80 फुट लम्बा तिरंगा थामे विधार्थियों ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र के सामने 3 किलोमीटर तक चलते हुए बेतार नदी पर बने पुल पहुंचे। इस रैली के दौरान बच्चों द्वारा लगाए जाने वाले हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा और भारत माता की जय के जयकारों की गूंज से पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र भी गूंज उठा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News