उत्तरी कश्मीर के कई हिस्सों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Thursday, Jun 06, 2024-05:46 PM (IST)

कुपवाड़ा(मीर आफताब): गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे हंदवाड़ा और कुपवाड़ा इलाकों में फसलों और बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें :  सांसद जुगल किशोर व डा. जितेंद्र सिंह दिल्ली रवाना, इस नेता का केंद्रीय मंत्री बनना संभव

जानकारी के अनुसार अचानक हुई बारिश से क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई। रिपोर्ट के अनुसार करीब आठ मिनट तक ओलावृष्टि हुई। कई गांवों में सेब, अखरोट, चेरी और सब्जियों की फसलों पर इसका बुरा असर पड़ा। इस दौरान किसानों ने भारी नुकसान की सूचना दी और सरकार से सहायता की गुहार लगाई है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News