कश्मीर के इस इलाके के लोगों ने ली राहत भरी सांस, पकड़ा गया खतरनाक तेंदुआ

Saturday, Sep 14, 2024-05:39 PM (IST)

पुलवामा(मीर आफताब): पुलवामा जिले में वन्यजीव विभाग ने एक तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त तेंदुआ अकसर पुलवामा के कमराजीपोरा गांव में देखा जाता था। तेंदुए के कारण लोगों खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों में डर और दहशत फैल गई थी।

यह भी पढ़ें :  J&K Top 5 : Baramulla Encounter में 3 आतंकी ढेर तो वहीं डोडा में PM Modi की रैली, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इलाके में कई जगहों पर पिंजरे लगाए थे। वहीं कई इलाकों में भी तेंदुए को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज आखिरकार ये तेंदुआ पिंजरे में फंस ही गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे खेतों और बगीचों में जाने से डर रहे थे लेकिन शुक्र है कि अब तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News