विधानसभा में 6 सरकारी विभागों की Grant पास

Monday, Mar 17, 2025-05:53 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  आज विधानसभा में 6 सरकारी विभागों की ग्रांट्स पर चर्चा की गई। सभी विधायकों ने अपने-अपने सुझाव दिए और सवाल-जवाब का सिलसिला भी चला। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने सरकार की ओर से प्रस्तुत की गई ग्रांट्स के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने विभागों की जरूरतों और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सवाल-जवाब सेशन के बाद स्पीकर ने ग्रांट्स पर वोटिंग कराई, जिसमें सभी विधायकों ने हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा द्वारा पेश की गई ग्रांट्स को बहुमत से पास किया गया। 

ये भी पढ़ें ः  माता वैष्णो देवी के भक्तों ने तोड़े रिकोर्ड, दरबार में चढ़ाया करोड़ों का खजाना

ग्रांट्स पास होने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा को मुबारकबाद दी। इसके बाद सतीश शर्मा ने मीडिया से बातचीत की और इस प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह ग्रांट्स विभिन्न सरकारी विभागों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगी और इससे जनकल्याण के कई कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News