Rajouri मैराथन 2026 का भव्य आयोजन... ''Ace of Spades'' डिवीजन की शानदार पहल

Sunday, Mar 22, 2026-11:44 AM (IST)

राजौरी ( शिवम ) :   राजौरी में भारतीय सेना की Ace of Spades डिवीजन की ओर से “राजौरी मैराथॉन 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जी.ओ.सी Ace of Spades डिवीजन मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी तथा उपायुक्त राजौरी अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मैराथॉन के दौरान युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है और वे खेल गतिविधियों की ओर आकर्षित होते हैं। उन्होंने प्रशासन और सेना से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की, ताकि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News