Jammu Breaking : सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाला गुरु ही निकला आतंकियों का मददगार, सुरक्षा एजेंसियों ने किया Arrest

Wednesday, May 13, 2026-10:45 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): किश्तवाड़ जिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छात्रू निवासी मशकूर अहमद उर्फ मशकूर मास्टर को गैर कानूनी गतिविधियों के तहत गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सरकारी प्राइमरी स्कूल गुजराड़ी में शिक्षक था। मशकूर पर गंभीर आरोप हैं कि उसने पाकिस्तानी आतंकियों को छिपने की पनाह दी थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक के साथ एक और व्यक्ति भी गिरफ्तार हुआ है। दोनों आरोपी पाकिस्तानी आतंकियों की मदद करते थे और जैश कमांडर सैफुल्लाह के इशारों पर काम करते थे।

PunjabKesari, government-teacher-arrested-for-helping-pakistani-terrorists

जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तार शिक्षक लंबे समय से आतंकियों को लॉजिस्टिक और स्थानीय सहायता प्रदान करवा रहा था। आरोपी शिक्षक आतंकियों को भोजन राशन उपलब्ध करवाता था। इसके अलावा उन्हें छिपाने के लिए ठिकाना मुहैया करवाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षित आवाजाही में मदद भी करता था। आरोपी मास्टर की गतिविधियों पर काफी समय से निगरानी रखी जा रही थी और उसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था।

पुलिस ने विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है और उनके मददगारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News