Rajouri में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, दुकानदारों को सख्त हिदायत

Thursday, Aug 13, 2026-04:28 PM (IST)

राजौरी (शिवम) :  उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने राजौरी जिले की त्रियाठ तहसील में विभिन्न दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकिंग, स्वच्छता तथा एक्सपायरी डेट की जांच की। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि एक्सपायरी डेट वाली, खराब गुणवत्ता की अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत सामग्री की बिक्री किसी भी सूरत में न की जाए। दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के निर्देश भी दिए गए।

PunjabKesari

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान या खाद्य प्रतिष्ठान से एक्सपायरी डेट वाली अथवा नियमों का उल्लंघन करने वाली खाद्य सामग्री पाई जाती है तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी विभाग ने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे मुनाफे के बजाय उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और केवल गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री ही बिक्री के लिए रखें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News