श्रीनगर के इस इलाके में धमाका! बुरी तरह झुलसे 2 लोग

Saturday, Mar 07, 2026-05:39 PM (IST)

श्रीनगर: शहर के हवाल इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां इन्वर्टर की बैटरी अचानक फटने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल दोनों व्यक्ति हवाल और ईदगाह क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल, श्रीनगर पहुंचाया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैटरी फटने की वजह क्या रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News