आखिरकार बिजली कर्मचारियों के आगे झुका प्रशासन, खत्म हुई हड़ताल

Friday, Aug 14, 2026-12:25 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जी.के. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संगठन ने कल 24 घंटे की हड़ताल की थी। जैसे ही सूरज अस्त हुआ तो जम्मू-कश्मीर में भी बिजली गुल होती हुई नजर आनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ता गया वैसे-वैसे बिजली भी हर जगह से गुल होनी शुरू हो गई थी।

जानकारी के अनुसार जम्मू में बिजली बंद होने के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में हाहाकार मच गया। यहां तक कि सभी लोग सड़कों पर आने शुरू हो चुके थे और सड़कों पर गाड़ियां कम, लोग ज्यादा दिख रहे थे। वहीं जब पूरे जम्मू-कश्मीर में बिजली को लेकर हाहाकार मचा तो सभी विधायक जे.के. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संगठन के प्रधान सचिन टिक्कू से मुलाकात करने पनामा चौक में JPDCL के दफ्तर पहुंचे। यहीं पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा था।

इस दौरान प्रधान सचिन टिक्कू ने साफ तौर पर विधायकों से कह दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक जम्मू-कश्मीर में बिजली बहाल नहीं होगी। वही JPDCL के MD ने मौके की नजाकत को देका कि इस उमस भरी गर्मी में लोग सड़कों पर हैं और हर जगह हाहाकार मचा हुआ है। इसी के चलते JPDCL के MD ने जे.के. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संगठन के साथ मुलाकात की और एग्रीमेंट किया कि जिन 6 कर्मचारियों को बिजली चोरी के दौरान सस्पेंड किया है, उन्हें वापस नौकरी पर ले लिया गया है। इसके अलावा एग्रीमेंट किया गया कि अगर दोबारा कभी ऐसा होता है तो पहले सलाह मशवरा किया जाएगा उसके बाद कोई एक्शन लिया जाएगा।

वहीं JPDCL ने यह भी एग्रीमेंट किया कि कोई भी अगर बिजली चोरी करता पकड़ा जाता है तो उस कंज्यूमर के खिलाफ भी FIR दायर होगी। यह सब मांगें पूरी होने के बाद जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संगठन ने अपनी हड़ताल वापस ली और जम्मू में फिर से बिजली बहाल हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News