बस हादसे का शिकार हुआ बुजुर्ग दंपत्ति, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

Thursday, Aug 01, 2024-11:36 AM (IST)

पुंछ(धनुज): आज पुंछ जिले की मंडी तहसील में एक सड़क हादसा पेश आया। इस दौरान एक बस हादसे का शिकार हो गई जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला में अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir में इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.30 बजे पुंछ से मंडी की तरफ जा रही बस गांव साथरा में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर हादसे का शिकार हो गई। बस की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान फैज मोहम्मद (75) पुत्र दीन मोहम्मद और सदीका बी (70) पत्नी फैज मोहम्मद के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों पति-पत्नी का राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Breaking : भारतीय सीमा में घुस रहा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News