जम्मू-कश्मीर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, हजारों मुसलमानों ने ईदगाह में अदा की नमाज

6/17/2024 11:58:53 AM

बारामूला/कठुआ/पुंछ(मीर आफताब/वरुण/धनुज): सोमवार सुबह ईदगाह कदीम बारामूला में और ईदगाह सोपोर में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया और प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

PunjabKesari

एस.एस.पी. बारामूला अमूद अशोक नागपुर आई.पी.एस. और एस.पी. सोपोर दिव्या डी आईपीएस ने कश्मीर के लोगों को ईद की बधाई दी और सभी को शांति, समृद्धि और खुशहाल ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईद के लिए किए गए सुचारू प्रबंधों पर भी प्रकाश डाला और बारामूला और सोपोर के लोगों को निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। ईदगाह बारामूला और ईदगाह सोपोर में उत्साहपूर्ण जश्न मनाया गया, जिसमें सभी उम्र के लोग नमाज और शांति की कामना के लिए एकत्र हुए।

PunjabKesari

साथ ही देश एंव दुनियां भर की ही तरह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिला मुख्यालय पर भी ईद अल अधा अर्थात ईद कुर्बानी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मरकजी ईदगाह में ईद की नमाज का आयोजन किया गया। इसमें नगर तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में मुसलिम समुदाय के लोगों एंव गन्यमान्य नागरिकों, वक्फ एडमिस्ट्रेटर मोहम्मद रफीक चिश्ती और जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी ने जामा मस्जिद के इमाम मोलाना मोहम्मद फारूक मिसबई की अगुवाई में ईद की नमाज अता करते हुए देश एंव जम्मू-कश्मीर में अमन एंव शांति की दुआ मांगी।

PunjabKesari

इस अवसर पर ईदगाह के बाहर बडी संख्या में हिन्दू एंव सिख समुदाय के लोग एस.एस.पी. पुंछ युगल मन्हास की अगुवाई में अपने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाइयां देने पहुंचे हुए थे। जहां उन्होने नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाइयां देते हुए एकता एंव भाईचारे का पैगाम दिया। वहीं कठुआ जिला की पहाड़ी तहसील बनी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की और देश में शांति के लिए दुआएं मांगी।

PunjabKesari


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News