Jammu में नशे की सप्लाई को भारी चोट, तस्कर गिरफ्तार

Saturday, May 31, 2025-12:47 PM (IST)

जम्मू : नशे के खिलाफ चल रही कड़ी मुहिम के तहत पुलिस की जिला स्पेशल ब्रांच (डी.एस.बी.) ने सुभाष नगर में एक बड़े तस्कर को बड़ी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। नशे के खिलाफ जारी मुहिम के चलते पुलिस की जिला स्पैशल ब्रांच की टीम ने  एक तस्कर को 5 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ेंः  घरों से चलने से पहले पढ़ें ये खबर... J&K के कई मुख्य Road हुए बंद

जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर डी.एस.बी. की टीम ने सुभाष नगर के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आरोपी को पैदल आते देखा तो उसे रोका गया। आरोपी के बैग से 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दाउ निवासी छत्तीसगढ़ मौजूदा समय मिश्रीवाला,जम्मू के रूप में की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को सरवाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News